NewsUncategorized

Anant Ambani का जानवरो के लिए खास प्यार क्यों?|Anant Ambani

Anant Ambani|Jamnagar|vantara

दोस्तों जैसा की आपको पता होगा रिलायंस परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का प्री वैडिंग फंक्शन चल रहा है और दूर दूर लोग इसमें शिरकत करने आ रहे हैं पर क्या आपको पता है अनंत अंबानी जिनकी शादी का यह महोत्सव चल रहा है वे जानवरों से बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए दुनिया का सबसे बड़ा जानवरों का अस्पताल बनाने वाले हैं अनंत अंबानी को जानवरों से बहुत अधिक लगाव है।

वनतारा क्यों इतना खास है ?

वनतारा के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह एक रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया एनिमल रेस्क्यू सेंटर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू सेंटर माना जाता है। दरअसल, अनंत अंबानी को जानवरों से बहुत प्यार है।

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था की वनतारा उनकी दादी का सपना था वनतारा मे एशिया का सबसे बड़ा आम का बगीचा है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें 10 मिलियन से अधिक पेड़ है।

पिछले दिनों हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने वनतारा के बारे में बात करते हुए कहा था कि ‘ये मेरा पैशन है, बेजुबानों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्हें छुटपन से ही बेजुबान जानवरों की मदद करना पसंद था। यहां वनतारा में हाथियों के लिए विशेष शेल्टर बनाए गए हैं। जिसमें हाथियों के लिए हाथियों के लिए जकूजी और मसाज जैसी सुविधाएं भी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि यहां हाथियों के नहाने के लिए जगह-जगह जलाशय भी बनाए गए हैं। और आगे भी अनंत अंबानी जानवरों के लिए एक दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनने पर विचार कर रहे हैं।

अनंत की पत्नी को भी जानवरो से लगाव

अनंत अंबानी की भावी पत्नी राधिका मर्चेंट भी जानवरों से बहुत प्यार करती है वह जानवरों को लेकर काफी चिंतित रहती हैं ऐसा एक इंटरव्यू में अनंत अंबानी ने बताया था की राधिका भी मेरे साथ जानवरो से बहुत प्यार करती है। फिलहाल यह दोनों जामनगर में अपने प्री वेडिंग फंक्शन में आए हुए हैं और जामनगर में ही स्थित अनंत अंबानी की सबसे फेवरेट जगह वनतारा है जहां अनंत अंबानी ने जानवरों का रेस्क्यू सेंटर खोल रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button