NewsUncategorized

बिहार को नही मिल रही लू से राहत

गर्मी के कारण बिहार की हालत खराब तोड़ा पटना का 43 साल का रिकॉर्ड

बिहार की गर्मी ने तोड़ा पटना का 43 साल का रिकॉर्ड

कल भी हमने आपको बताया था की बिहार मे गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है | और हमने आपको बताया था की मोसम विभाग द्वारा जानकारी के अनुसार सोमवार को बिहार का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा | और अब बिहार मे तापमान इतना बढ़ चुका है की बिहार की गर्मी ने पटना के 43 साल के रिकॉर्ड को तोड दिया है | हम यह तो जानते ही होंगे की पिछले 43 साल से इस स्तर पर पटना का तापमान अप्रैल महीने मे नही पहुंचा था | परंतु इससे पहले इस महीने मे सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29 अप्रैल 1980 के लगभग 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था | ओर अब अप्रैल 2023 मे गर्मी ने पटना के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है | आप को लग रहा होगा की हम ऐसा क्यू बोल रहे है क्योंकि आप नही जानते की बिहार मे इस टाइम गर्मी का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से पार जा चुका है | जिसके कारण लोग-बाग परेशान हो गए है और गर्मी से होने वाली बीमारियो से जुंझ रहे है | लू के चलते लोगो की तबीयत इतनी खराब हो रही है की लोगो को अस्पतालो मे भर्ती करवाया जा रहा है | लू के कारण मरीजो की संख्या मे पहले से ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है |

बिहार के जिलो मे गर्मी की लू ने की हालत खराब

जैसा की आपको हमने अभी बताया था की बिहार मे 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने की वजह से लोगो की हालत खराब है और बिहार के अधिकतर जिले अभी गर्मी की भीषण चपेट मे है | और बताया जा रहा है की बिहार के 18 जिलो मे मंगलवार को लू (हीट वेव) का असर ज्यादा रहा है | आप इससे अंदाजा लगा सकते है की बिहार की राजधानी पटना का 43 साल का रिकॉर्ड बिहार मे पड़ने वाली अब की भीषण गर्मी ने तोड़ दिया है | मंगलवार को बिहार का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा था | मोसम विभाग द्वारा जानकारी के अनुसार मंगलवार को पिछले चार दशक मे अप्रैल मे सबसे अधिक गर्मी रिकॉर्ड की गई है |
यह पटना मे अप्रैल का अधिकतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड है | बुधवार को भी ऐसी ही परिस्थितियां रहेगी कई जिलो मे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है | हालांकि मोसम विभाग द्वारा जानकारी के अनुसार दो दिनो के बाद मोसम मे बदलाव आने की उम्मीद है | 21 अप्रैल से अधिकतम तापमान मे लगभग 2-4 डिग्री तक की गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है | और इस दोरान राज्य के कुछ हिस्सो मे बारिश की आशंका जताई जा रही है |

गर्मी के कारण पटना मे स्कूलो का टाइम बदला गया

पटना मे भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पटना जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलो का टाइम बदल दिया है | अब से स्कूल 10 : 45 AM तक ही खुलेंगे यह आदेश दिया गया है क्योंकि गर्मी के कारण बच्चो की सेहत पर असर पड़ सकता है | ऐसे मे स्कूल का संचालन सुबह पोने 11 बजे तक ही होगा | आदेश का अनुपालन करने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी और शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया गया है | कोई भी इस आदेश को नकार नही सकता है | क्योंकि इतनी गर्मी मे पढ़ने से बच्चो की हालत खराब हो सकती है वैसे ही गर्मी के कारण बहुत से लोगो की हालत खराब है और वह अस्पतालो मे एडमिट है ओर अस्पतालो मे मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है | इसलिए सभी बच्चो ओर स्कूलो से निवेदन है की ज्यादा धूप मे न घूमे |

निष्कर्ष – अब बिहार मे गर्मी इतनी बढ़ गई है की उसने पटना के 43 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है तथा गर्मी के कारण लोगो की हालत खराब हो रही है इसलिए बिहार मे रहने वाले लोगो से निवेदन है की वह दोपहर मे घर से बाहर न जाए |

आशा करते है की आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा
ऐसे ही आर्टिकल को पढ़ने के हमारे website को follow करे

आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button