Politics

Himachal politics: बाल बाल बचे सुक्खू,प्रियंका गांधी ने बचाया

Himachal politics|indian politics

हिमाचल:हिमाचल प्रदेश में हो रहे सियासी उठा फाटक के बाद से ही प्रियंका गांधी वाड्रा इस मुद्दे को सुलझाने में लग गई थी। और उनके उनके आने के बाद से यह घमासान थमता भी नजर आ रहा है। प्रियंका गांधी ने आते ही प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह और उनके बेटे से बात की थी।

लोक सभा तक सुक्खू ही CM

सूत्रों से पता चला है कि राज्य में सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी पर मंडरा रहा संकट दूर हो गया है। इस मामले को खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने संज्ञान में लिया है।

तब से ही प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति सही होती नजर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि अब सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकसभा चुनाव तक सीएम बने रहेंगे।

बताया जा रहा है कि हिमाचल में अभी कांग्रेस किसी तरह का बदलाव करने नहीं जा रही।

बागी विधयकों से लगातार बातचीत

सूत्रों की मानें तो केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों व विधायकों से बात कर पूछा है कि नाराजगी किस बात को लेकर है।

यदि सरकार बचाने के लिए नेतृत्व परिवर्तन करना पड़े तो अगली पसंद कौन होगा। कांग्रेस के जिन छह विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है। उनसे भी चर्चा की माना जा रहा है।

कि नाराज विधायक मुख्यमंत्री को बदलने की बात कर रहे थे। पर अभी सूत्रों के मुताबिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button