Basic InfoGeneral Information informationLife Style

Benefits of Breakfast (नाश्ते के फायदे)

आज का यह आर्टिकल आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होने वाला है क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको नाश्ते के क्या फायदे हैं यह बताने वाले हैं तो दोस्तों अगर आप भी जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

जैसा कि हम सभी जानते हैं दोस्तों की नाश्ता दिन का सबसे पहला आहार है। अगर आप के दिन का पहला आहर पोस्टिक भरा रहेगा तो आपका पूरा दिन ऊर्जा से भरा बीतेगा तो चलिए जानते हैं क्या है नाश्ते के फायदे क्योंकि दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं पूरे दिन काम करने के लिए शरीर को ऊर्जा से भरा रहना आवश्यक होता है।और इस ऊर्जा की पूर्ति करने के लिए नाश्ता बहुत आवश्यक है। दोस्तों आज की तारीख में लोग नाश्ते के तौर पर सुबह उठकर सिर्फ ब्रेड , चाय या बिस्कुट ही खाते हैं। लेकिन दोस्तों देखा जाए तो यह नाश्ता आपके लिए पर्याप्त नहीं है बल्कि यह आपके लिए हानिकारक है। हम सभी जानते हैं चाय बहुत मात्रा में एसिडिटी बनाती है और ब्रेड मैदा से बना हुआ होता है जिसे डाइजेस्ट होने में काफी समय लग जाता है। तो ऐसे में आपको एक पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। अगर आप एक संतुलित नाश्ता लेते हैं तो यह आपके ब्लड शुगर को सामान्य स्तर पर रखता है और आपकी वजन को भी मैनेज करता है।

नाश्ते के फायदे:-

दोस्तों अगर आपके सुबह का नाश्ता पौष्टिक और संतुलित रहेगा तो आपको इससे शारीरिक रूप और मानसिक रूप से किसी भी कार्य को करने में मदद मिलती है। तो दोस्तों चलिए जानते हैं शरीर पर स्वास्थ्य नाश्ता करने के क्या फायदे हैं।

ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है

यदि दोस्तों आप सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं आप नाश्ता नहीं करते सुबह तो इससे आपका ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है शायद आपको यह नहीं पता होगा कि नाश्ता करने वाले लोगों का वजन कम होता है। नाश्ता ना करने वाले लोगों की अपेक्षा में अगर आप एक संतुलित नाश्ता लेते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है और आप खुद को एक अच्छे दिन के लिए तैयार कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रहता है:-

दोस्तों सुबह का नाश्ता करने वाले लोगों को पूरे दिन कम फैट बड़ा खाना खाने की आदत होती है जिससे आम तौर पर आपका कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है और ह्रदय के रोग का जोखिम कम होता है।

फास्ट फूड खाने की इच्छा कब होती है।

अगर आप सुबह का नाश्ता संतुलित और पौष्टिक भरा लेते हैं तो आपको फास्ट फूड खाने की इच्छा कम होती है। लेकिन अगर आप सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं इससे आपको जल्दी खाना खाने की इच्छा पैदा होती है जिसमें कई लोग फास्ट फूड इत्यादि का सेवन करने लगते हैं जो कि शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है इसलिए संतुलित मात्रा में नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है।

मानसिक एकाग्रता बढ़ती है

दोस्तों अगर आप सुबह का नाश्ता पोस्टिक भरा लेते हैं तो इससे आपको मानसिक  एकाग्रता में मदद मिलती है और सुबह का नाश्ता करने से आपका मूड और तनाव के स्तर में सुधार होता है जैसे कि आप सभी जानते हैं शरीर के किसी भी हिस्से को काम करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। वैसे ही दिमाग को अच्छा काम करने के लिए भी ऊर्जा की जरूरत होती है जिसके लिए आपको एक अच्छा नाश्ता करना बहुत आवश्यक होता है।

इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है

दोस्तों अगर आप सुबह के नाश्ते में विटामिन से भरपूर पदार्थों का सेवन करते हैं जैसे कि फल , जूस , दूध इत्यादि तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी बहुत मजबूत होता है। इससे

 आपको बीमारियों से बचने में मदद करता है।

थकान और अनिद्रा में फायदे

दोस्तों अगर आप सुबह का नाश्ता संतुलित और पौष्टिक भरा लेते हैं तो इससे आपको मानसिक थकान दूर होती है और अनिद्रा जैसे रोग में भी लाभ मिलता है।

मोटापा कम करता है

दोस्तों अगर आप डाइटिंग कर रहे हैं तो आपके लिए सुबह का नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है कई विशेषज्ञों के अनुसार इससे आपका मोटापा और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। और अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं तो आपको अनियमित खानपान की इच्छा बढ़ती है जो कि आपका मोटापा बढ़ा सकती है।

नाश्ते में क्या खाना चाहिए

दोस्तों आपके लिए सुबह का नाश्ता बहुत महत्वपूर्ण आहार होता है इसमें आपको क्या खाना चाहिए यह हम आपको इस पोस्ट के द्वारा बताएंगे तो चलिए जानते हैं। आपको एक पौष्टिक भरे नाश्ते के लिए फल , सब्जियां ,साबुत अनाज या बिना फैक्ट्स वाले डेयरी और पतले प्रोटीन भरे पदार्थ खाने चाहिए पतले प्रोटीन जैसे कि मलाई निकला हुआ दूध या दही और कंपलेक्स कार्बोहाइड्रेट्स जैसे भूरा चावल , मक्का ,गेहूं जौ इत्यादि।

आपको सुबह का नाश्ता ऐसा लेना चाहिए जिससे आपको कैल्शियम , आयरन , विटामिन और प्रोटीन मिले सुबह का नाश्ता सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

एक अच्छे नाश्ते में आप क्या क्या खा सकते हैं जानिए

  • दलिया, दूध , किशमिश आदि से बना कोई भी ओटमील खा सकते हैं।
  • उबले हुए अंडे और केला खा सकते हैं।
  • अंकुरित अनाज जैसे चना , मूंग इत्यादि खा सकते हैं
  • फल जैसे सेब , आम , अमरूद , संतरा आदि का सेवन भी कर सकते हैं।
  • सलाद कच्ची सब्जियां जैसे गाजर , शकरकंद ,चुकंदर इत्यादि का सेवन भी आप नाश्ते में कर सकते हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको नाश्ते के फायदे बताएं अगर आपको हमारे इस आर्टिकल के द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताएं और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button