General Information information

समीक्षा अधिकारी क्या होता है? इसके लिए आवेदन कैसे करें? पूरी जानकारी

समीक्षा अधिकारी के बारे में आपने अक्सर सुना होगा लेकिन आप जानते हैं कि यह क्या होता है और इसके लिए आवेदन कैसे करा जाता है अगर नहीं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समीक्षा अधिकारी के एक सरकारी संस्था के अंदर ही आता है, तो और आप यह जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं कि समीक्षा अधिकारी क्या होता है तो हमारे इस आर्टिकल को शुरू से लेकर आखिरी तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

यह तो लगभग सभी लोग जानते हैं कि सरकारी नौकरियां बहुत सी होती हैं और सभी के अलग-अलग रूप होते हैं, क्या आप जानते हैं कि समीक्षा अधिकारी क्या है अगर नहीं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही कमाल का होने वाला है क्योंकि आज के इस आर्टिकल में पूरे विस्तार से हम आपको बताएंगे कि समीक्षा अधिकारी क्या होता है तू सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इस पद को Review Officer की परीक्षा के माध्यम से ही प्राप्त कर सकते हैं समीक्षा अधिकारी पद को प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश के सरकारी संस्थाओं और सचिवालय में नियुक्त की जाती है और यह एक बहुत ही बेहतर पद है, अपने करियर को बनाने के लिए इस पद को प्राप्त करने के लिए अभ्यार्थी बहुत ही परिश्रम करते हैं और इस पद को प्राप्त करने के लिए आपको सभी जानकारी होनी जरूरी है, ताकि आप इस पद के लिए अप्लाई कर सकें और इस पद को प्राप्त करने के लिए वह सभी काम कर सके जो जरूरी हैं तो आइए जानते हैं विस्तार से इसके बारे में।

जो भी अभ्यार्थी समीक्षा अधिकारी बनना चाहते हैं या उसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए उसे सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा में शामिल होना होता है, और जो भी लोग इस परीक्षा में सफल हो जाते हैं तो उसके बाद इनका उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भवन इलाहाबाद आदि में चयन कर लिया जाता है।

Qualification( योग्यता)

अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है, अन्यथा इसके बिना आप इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

Age Limit (उम्र सीमा)

अब अगर हम बात करें कि इस पद के लिए आपकी आयु कितनी होनी चाहिए तो इसके लिए आप की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वही आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है।

Selection Process

अगर इस पद के लिए कोई भी अभ्यार्थी Apply करना चाहता है तो इसके लिए आपको लिखित परीक्षा देनी पड़ती है और इस पद के लिए अभ्यर्थी को Interview के लिए नहीं बुलाया जाता है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पद के लिए अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा भी देनी होती है और प्रारंभिक परीक्षा में 2 पेपर होते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा के अंतर्गत सामान्य अध्ययन में 140 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाते हैं, इसके अलावा हिंदी से संबंधित परीक्षा में आपको 60 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने और दिए जाते हैं, और इसके लिए एक अंक निर्धारित किया जाता है, यह पूरी परीक्षा 200 अंकों की निर्धारित की जाती है और 200 में से अभ्यार्थी को 60% से 65% अंक लाने अनिवार्य होते हैं।

विषयप्रश्न स०अंक
सामान्य अध्ययन140140
हिंदी6060

सामान्य अध्ययन की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी।

  1. इतिहास:- अगर आप इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं और अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इतिहास के बारे में जानना बहुत ही जरूरी हैै, या फिर इसके लिए आप यूनिक और स्पेक्ट्रम की पुस्तक पढ़ सकते हैं विशेष रुप से अगर देखा जाए तो इस पद को प्राप्त करने के लिए कंपटीशन और घटनाचक्र पूर्वावलोकन भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित प्रश्न अधिक से अधिक पूछे जाते हैं।
  2. विश्व भूगोल के लिए:- इस पद को प्राप्त करने के लिए आपको महेश बरनवाल और घटना चक्र पूर्वावलोकन के बारे में भी जानकारी प्राप्त करनी है।
  3. भारतीय अर्थव्यवस्था:- अगर आप समीक्षा अधिकारी का पद प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए आप अर्थव्यवस्था पुस्तक का अध्ययन कर सकते हैं जैसे की राष्ट्रीय आय, कृषि आर्थिकी, बैंकिंग और पूंजी बाजार अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संगठनों के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
  4. संविधान के विषय:- संविधान के विषय के बारे में अगर हम बात करें तो इसका अध्ययन करने के लिए आप परीक्षा वाणी की भारतीय राज्य व्यवस्था और घटना चक्र पुस्तक पढ़ सकते हैं, और उसका अध्ययन कर सकते हैं।
  5. कृषि के लिए आप घटना चक्र की किताबें कृषि प्रौद्योगिकी और घटना चक्र पूर्वावलोकन का अध्ययन कर सकते हैं।
  6. समीक्षा अधिकारी का पद प्राप्त करने के लिए भारतीय भूगोल का अध्ययन भी कर सकते हैं।
  7. साइंस के लिए ऑफ NCERT और घटनाचक्र पूर्वावलोकन की किताबें पढ़ें और उनका अध्ययन करें।

द्वितीय प्रश्न पत्र – हिंदी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी।

क्रम स०हिंदी पाठ्यक्रमप्रश्नों की स०
1.विलोम शब्द10 प्रश्न
2.वाक्य शुद्धि एवं वर्तनी10 प्रश्न
3.अनेक शब्दों के लिए एक शब्द10 प्रश्न
4.तत्सम और तद्भव10 प्रश्न
5.विशेषण और विशेष्य10 प्रश्न
6.पर्यायवाची शब्द10 प्रश्न
कुल प्रश्नों की संख्या60

हिंदी प्रश्न पत्र से संबंधित पाठ्यक्रम।

  1. इस प्रश्न पत्र के लिए आप अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हरदेव बाहरी की पुस्तक पढ़ सकते हैं।
  2. यूथ प्रकाशन का R.O/A.R.O सामान्य हिंदी के बारे में भी पढ़ सकते हैं।
  3. इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थी ऐसा पब्लिकेशन की समीक्षा अधिकारी हिंदी पुस्तक पढ़ सकते हैं।

मुख्य परीक्षा (Main Exam)

  1. प्रथम प्रश्नपत्र:- अगर हम प्रथम प्रश्न पत्र की बात करें तो इसमें सामान्य अध्ययन बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं।
  2. द्वितीय प्रश्नपत्र:– इसमें आपको सामान्य हिंदी एवं आलेखन प्रश्न पत्र वर्णनात्मक प्रकृति का कराया जाता है।
  3. तृतीय प्रश्नपत्र इसमें आपसे सामान्य शब्द और हिंदी व्याकरण से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
  4. चतुर्थ प्रश्नपत्र इसमें आपसे हिंदी निबंध एवं वर्णनात्मक प्रकृति के विषय में पूछा जाता है।

आरो मुख्य परीक्षा में केवल 400 अंक ही निर्धारित किए जाते हैं।

इस परीक्षा के गर्म बात करें तो प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन में अभ्यर्थियों को केवल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करना होता है, और इसके लिए उन अभ्यार्थियों को अधिकतम 2 घंटे का समय दिया जाता है, अब बात करें द्वितीय प्रश्न पत्र की तो इसमें केवल हिंदी एवं लेखन के लिए अधिकतम 100 निर्धारित किए जाते हैं जिसके लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटा उपलब्ध कराया जाता है। तृतीय प्रश्न पत्र की अगर बात की जाए तो इसमें केवल शब्द एवं हिंदी व्याकरण से संबंधित कुल 30 प्रश्न हल करने के लिए दिए जाते हैं, जिसमें अधिकतम 60 अंक निर्धारित किए जाते हैं और इसको हल करने के लिए अभ्यार्थियों को केवल आधा घंटा ही उपलब्ध कराया जाता है। अब हम बात करते हैं चतुर प्रश्न पत्र की तो इसमें हिंदी निबंध के लिए अधिकतम 120 अंक निर्धारित किए जाते हैं और इसे हल करने के लिए व्यक्तयों को 3 घंटे का समय दिया जाता है।

पत्रविषयप्रश्न स०                समयअंक
प्रथम प्रश्नपत्रसामान्य अध्ययन1202 घंटे120
द्वितीय  प्रश्नपत्रसामान्य हिंदी एवं आलेखन1002 घंटे 30 मिनट100
तृतीय  प्रश्नपत्रसामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण3030 मिनट60
चतुर्थ  प्रश्नपत्रहिंदी निबंधप्रश्न पत्र के अनुसार3 घंटे

Salary (वेतन)

अगर हम बात करें कि समीक्षा अधिकारी को प्रतिमाह कितना वेतन मिलता है तो यह आपको 9,300 से लेकर 34,800 तक दिए जाते हैं।

समीक्षा अधिकारी के कार्य।

  • अब हम बात करेंगे कि एक समीक्षा अधिकारी का क्या कार्य होता है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो भी मुख्य कार्य होता है समीक्षा अधिकारी का इसमें अनुभाग में प्राप्त होने वाले सभी पत्रों को दैनिक मैं अंकित करना और अनुभव के लिए निर्धारित पंछियों का रखरखाव और उनके कागज पत्रों को संभाल कर रखना और उनको सही सही से अंकित करना समीक्षा अधिकारी का एक कार्य होता है।
  • दूसरे कार्य की अगर हम बात करें तो एक समीक्षा अधिकारी के लिए तो यह होता है स्वच्छ प्रतियां तथा विवरण पत्र तैयार करना।
  • इसके अलावा अगर हम बात करें तो समीक्षा अधिकारी को प्रतियों का मिलान करने में एवं अन्य सहायकों को सहायता प्रदान करना होता है।
  • जितने भी समीक्षा अधिकारी रहते हैं उनको निर्गत की जाने वाली समस्या को पत्र वाहक पुस्तकों में अंकित करना तथा पत्रों को वितरित करना भी उनका कार्य होता है उनकी जांच करना।

तो यह सब थे समीक्षा अधिकारी के कार्य जो एक समीक्षा अधिकारी बनने के बाद करने पड़ते हैं, आशा करते हैं अब आप जानते होंगे कि एक समीक्षा अधिकारी क्या होता है इसके लिए क्या योग्यताएं होती हैं समीक्षा अधिकारी का पद प्राप्त करने के लिए कौन-कौन सी परीक्षाएं आपको पास करनी होती है तो अगर आप भी एक समीक्षा अधिकारी का पद प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे दिए गए तरीकों को अपना सकते हैं और हमारे इस आर्टिकल को अगर आप ध्यान पूर्वक पढ़ेंगे तो आपके सब समझ में आ जाएगा कि समीक्षा अधिकारी का पद किस तरह से प्राप्त किया जा सकता है।

उम्मीद करते हैं हमारा आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही कमाल का साबित होगा अगर आपको हमारे आज के आर्टिकल द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो इसे आगे भी जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें जरूर बताएं ताकि हम आगे भी आपके लिए ऐसे जानकारी भरे आर्टिकल लाते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button