मुंबई इंडियन ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने से नाराज रोहित और उनके समर्थक
रोहित शर्मा की जगह है हार्दिक पांड्या को मुंबई का कप्तान क्यों बनाया गया

रोहित शर्मा को दिया बड़ा झटका
हिटमैन रोहित शर्मा के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन मुंबई इंडियंस की जर्सी में एक खिलाड़ी के रूप में आखिरी सीजन हो सकता है. दरअसल, इस फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को हार्दिक पंड्या को अपना नया कप्तान घोषित किया।
रोहित की कप्तानी में टीम इस लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनकर उभरी है. रोहित ने 11 सीजन में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी की, जिसमें से मुंबई इंडियंस पांच बार खिताब जीतने में सफल रहा।
मुंबई इंडियंस के इस कदम से यह स्पष्ट हो गया है कि रोहित अब खिलाड़ी के तौर पर इस फ्रेंचाइजी आगे की योजना में नहीं हैं. आईपीएल के 2025 सीजन में में मेगा नीलामी होगी. आईपीएल कमेटी चार खिलाड़ियों ( तीन भारतीयों और एक विदेशी) को टीम में बरकरार रखने की अनुमति देगी।
मुंबई की टीम भविष्य को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिटेन करना चाहेगी. पर रोहित के मौजूदा सत्र में दमदार प्रदर्शन से कई चीजें बदल सकती हैं।
Mumbai Indians का ये गलत फैसला
रोहित शर्मा 2013 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं. रोहित के कप्तान बनने से पहले 5 साल में मुंबई इंडियंस एक बार भी चैंपियन नहीं बनी थी लेकिन 10 सालों की कप्तानी में रोहित ने मुंबई को 5 बार चैंपियन बनाया. इस प्रकार रोहित ने टीम को एक सफल ब्रांड के रुप में बदला।
अगर हार्दिक को कप्तान बनाना था तो मुंबई ट्रेड विंडो के खुले होने पर ही बना देती जिससे रोहित के पास किसी और टीम से जुड़ने का मौका रहता लेकिन टीम ने यहां रोहित के साथ गलत किया।
उन्हें भ्रम में रखा और ट्रेड विंडो बंद होने के बाद उन्हें कप्तानी से हटाया. ये धोखा देने जैसा है. ऐसे में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला गलत समय पर लिया गया फैसला है।
सूर्या को कप्तान बना सकते थे
दरअसल हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव की, जो पंड्या की जगह पर कप्तानी का ज़िम्मा उठा सकते थे. सूर्या ने अपनी कप्तानी का लोहा हाल ही में खेली गई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टी-20 सीरीज़ के लिए भी मनवाया है।
उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज़ को 4-1 से अपने नाम किया था. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी-20 सीरीज़ में उन्होंने सीरीज़ 1-1 से बराबर की थी. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
सूर्या लगभग 6 सालों से मुंबई इंडियं का हिस्सा है और उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया है. आईपीएल 2023 के आंकड़ों पर नज़र डाला जाए तो उन्होंने 16 मैच में 43.21 की औसत के साथ 605 रनों को अपने नाम कर लिया।
इसके अलावा उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किया था. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 181.14 रहा था।