भारत का ऐसा कौन सा राज्य है जो अंग्रेजों का गुलाम नहीं बना था

आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक साबित होने वाला है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि भारत का ऐसा कौन सा राज्य है जो अंग्रेजों का गुलाम नहीं बना था तो अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक आखरी तक पढ़े।
अगर आपको नहीं पता तो हम आपको बता दें कि वैसे तो अंग्रेजों ने लगभग 200 साल राज किया है, भारत में यहां से काफी धन लूट कर अपने देश ब्रिटेन भी ले गए थे दोस्तों हम सभी जानते हैं कि हमारे देश भारत में अंग्रेज व्यापार करने के उद्देश्य से आए थे, लेकिन यह पूरी तरह से असत्य है क्योंकि अंग्रेजों ने भारत पर शासन करने की योजना बनाई हुई थी क्योंकि इससे पहले अंग्रेज दुनिया के कई देशों पर शासन करते थे। वैसे तो उस समय अंग्रेजों ने शासन करने के लिए दुनिया के करीब 80 से 90% देशों पर हमला किया था आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान समय का सुपर पावर देश अमेरिका भी अंग्रेजों का गुलाम हुआ करता था एक समय पर।
भारत का कौन सा राज्य अंग्रेजों का गुलाम नहीं बना था
वैसे तो आप में से कई लोग जानना चाहते होंगे कि आखिर भारत का ऐसा कौनसा राज्य है जो अंग्रेजों का गुलाम नहीं बना था तो इसका जवाब है गोवा क्योंकि इस राज्य में पुर्तगालियों का शासन चलता था और पुर्तगालियों ने करीब 450 साल तक गोवा राज्य में शासन किया था। भारत में अंग्रेजों के आने से पहले और अंग्रेजों के जाने के बाद भी गोवा में पुर्तगालियों का शासन चलता रहा था, और भारत की आजादी के 2 दशकों बाद भी पुर्तगालि वह प्रशासन करते रहे थे लेकिन अंत में 19 दिसंबर 1961 को गोवा को आजाद करक उसे भारत में शामिल कर लिया गया था।
अब हम आपको गोवा से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी देंगे अगर आप गोवा राज्य के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको यह भी पता होना चाहिए कि इसका क्षेत्रफल कितना है और इसकी जनसंख्या कितनी है तो चलिए आपको बताते हैं गोवा से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी।
क्षेत्रफल | 3702 वर्ग किमी |
क्षेत्रफल के लिहाज से भारत में स्थान | 28 वा |
जनसंख्या | 14,57, 723 (2011 जनगणना) |
जनसंख्या घनत्व | 390 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी |
जनसंख्या में लिहाज से भारत में स्थान | 26 वा (2011 जनगणना) |
लिंगानुपात | 973/1000 पुरुष पर |
साक्षरता दर | 88. 70% |
राजधानी | पणजी |
कुल जिले | 2 |
मुख्यमंत्री | प्रमोद सावंत भाजपा |
राज्यपाल | मृदुल सिन्हा |
विधानसभा सीटों की संख्या | 40 |
लोकसभा सीटों की संख्या | 2 |
राज्यसभा सीटों की संख्या | 1 |
प्रथम मुख्यमंत्री | दयानंद बंदोदकर |
प्रथम राजपाल | गोपाल सिंह |
राज्य पशु | गौर |
राज्य पक्षी | बुलबुल |
राज्य भाषा | कोकणी |
राज्य दिवस | 30 मई |
अब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1510 में पुर्तगालियों ने स्थानिक मित्र तिमय्या की सहायता से सत्तारूढ़ बीजापुर के सुल्तान युसूफ आदिलशाह को पराजित किया था। इसके बाद प्राचीन गोवा में उन्होंने स्थाई राज्य शासन की नींव रखी गोवा में यह पुर्तगाली शासन की शुरुआत थी और यह 1961 के राज्य हरण तक तकरीबन 450 साल तक चली।
आपको यह भी बता दे कि अंग्रेजों के भारत आगमन से काफी सालों पहले पुर्तगालियों गोवा में आ चुके थे लेकिन पुर्तगाली उस समय पूरे भारत में शासन करने में सक्षम नहीं थे इसलिए पुर्तगालियों ने भारत पर शासन नहीं किया।
तो अब आप जान गए होंगे कि भारत का कौन सा ऐसा राज्य है जो अंग्रेजों का गुलाम नहीं बना था और आपको हमने यह भी बताया कि क्षेत्रफल के हिसाब से गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है, वही GDP Per Capita से देखा जाए तो यह भारत का सबसे अमीर राज्य है, इस राज्य का प्रमुख स्रोतों में से एक पर्यटन है और गोवा के समुद्री तट देश दुनिया में जाने जाते हैं हर साल देश-विदेश के लाखों पर्यटक गोवा घूमने आते हैं।
निष्कर्ष
उम्मीद करते हैं हमारा आज का आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक साबित हुआ होगा अगर आपको हमारा यह आज का आर्टिकल पसंद आया तो इसे आगे भी जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें जरूर बताएं ताकि हम आपके लिए आगे भी ऐसे जानकारी भरे आर्टिकल्स लाते रहे।
धन्यवाद !