Internet

RC क्या होती है | App के द्वारा अपनी वाहन का RC Status कैसे Check करें?

RC के बारे में आपने अक्सर सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि RC क्या होता है, और इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है अगर नहीं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि RC क्या होता है, वैसे तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि RC का इस्तेमाल वाहन के लिए किया जाता है यानी अगर आप Road पर अपना कोई भी वाहन चला रहे हैं तो आपके पास RC होनी जरूरी है, तो आइए जानते हैं विस्तार से की RC क्या है और इसका क्या महत्व है।

आपकी जानकारी के लिए बता देगी RC एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है वाहन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए जिसे कि RTO Office से प्रदान किया जाता है, आप इस दस्तावेज के माध्यम से अपने किसी भी वाहन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं Offline भी और Online भी जैसे कि मालिक का क्या नाम है, Registration की तारीख और साथ ही साथ आप यह भी जान सकते हैं कि आपके वाहन के साथ कोई दुर्घटना हुई है या नहीं।

अगर आपने कोई नया और बड़ा वाहन लिया है तो आपको उसका Registration भी RTO Office जाकर कराना पड़ता है, जिसमें कि आपको एक Application Number प्राप्त होता है, जिसके माध्यम से आप अपने वाहन की स्थिति की जानकारी Online ही पता कर सकते हैं, आज हम आपको RC से संबंधित सभी जानकारियां देंगे जैसे की RC की Full Form क्या होती है, RC का मतलब क्या होता है और RC को क्यों इस्तेमाल किया जाता है तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

RC का क्या मतलब है?‌‌‌ और इसकी क्या Full Form है?

अगर हम RC की Full Form की बात करें तो उसकी Full Form होती है, Vehicle Registration Certificate और इसको हिंदी में वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र भी कहते हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि RC में दिया गया जो Vehicle Number आप प्राप्त करेंगे उसके द्वारा आप अपने वाहन की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, Online भी और साथ ही साथ RTO Office के द्वारा यह भी जान सकते हैं कि वहां किस Regional Transport Office में पंजीकृत कराया गया है। जब भी आपको नया वाहन खरीदते हैं तो उसका Regional Transport Authority Department के द्वारा आपके नाम पर वाहन को पंजीकृत कर दिया जाता है और इसके बाद 1 महीने के अंदर अंदर आपकी दिए गए Address पर आपक RC भेज दी जाती है।

App के द्वारा अपनी वाहन का RC Status कैसे Check करें?

  • आप अगर Online अपने RC के द्वारा अपने वाहन का Status Check करना चाहते हैं, तो आपको mParivahan App को अपने Mobile Phone में Download करना होगा।
  • जैसे ही इस App को आप अपने Mobile Phone में Download करेंगे तो वह आपको इस App को Open करना है और इसमें आपको RC के Option को Search करके वाहन Registration Number या गाड़ी Number डालना है।
  • इसके बाद आपकी वाहन से संबंधित सभी जानकारी का Page Open हो जाएगा जिस पर आप अपने vehicle की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके अलावा भी आप परिवहन विभाग की अधिकारी Website का इस्तेमाल करके भी अपने वाहन का Status Check कर सकते हैं जिसके लिए आपको https://parivahan.gov.in/parivahan/ इस Website पर जाकर आप सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अपने वाहन के Application Number के द्वारा RC Status Check करें?

  • जब भी आप अपने नए वाहन का पंजीकरण कराते हैं और उसका आवेदन करते हैं तो उस समय आपको एक Receive कर दी जाती है, जिस पर आपको एक Application Number देखने को मिलेगा आप उस Application Number के जरिए अपने वाहन का Status आसानी से Check कर सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की आधिकारिक Website पर जाना होता है https://parivahan.gov.in/parivahan.
  • जैसे ही आपके सामने Page Open हो जाएगा इसमें आपको अपने वाहन का Application Number डालना है और View Report पर Click करना है।
  • अब आपके सामने वाहन से संबंधित सभी Primary जानकारी खुलकर आजाएंगी।
  • अगर आप अपने वाहन से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको Show पर क्लिक करना है और उसके बाद आपके सामने आपके वाहन के रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी जानकारी Open हो जाएंगे।

SMS के द्वारा अपने वाहन का RC Status कैसे Check करें?

आपकी जानकारी के लिए बता दें आप अपने पंजीकृत वाहन का Status और उसकी सभी जानकारी SMS के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए आपको एक SMS करना होता है जिसमें कि आपको English के बड़े अक्षरों में वाहन लिखकर एक Space देना होता है, इसके बाद आपको Registration Number लिखकर SMS करना है, इसके लिए आप इस Number पर SMS कर सकते हैं 7738299899 जैसे ही आप इस नंबर पर SMS करेंगे तो आपके Mobile Number पर सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

तो अब आप जान गए होंगे की RC क्या होता है और उसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है, और साथ ही साथ हमने आपको RC से संबंधित सभी जानकारियां दी अगर आपको हमारे आज के आर्टिकल द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो इसे आगे भी जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button