Other

अपना पुराना नंबर लिंक आधार कार्ड से ऐसे हटायें, यह है तरीका।

अपना पुराना नंबर लिंक आधार कार्ड से ऐसे हटायें, यह है तरीका।

यह तो आप सभी लोग भलीभाँति जानते है की आधार कार्ड का हमारे जीवन मे क्या महेत्व है। UIDAI द्वारा पहचान का युनीक दस्तावेज़ का इस्तेमाल सभी सरकारी और निजी योजनाओ के लिए किया जाता है। इस दस्तावेज़ की जरिए बैंक मे अकाउंट खुलवाने से लेकर, इनकम टेक्स और स्कूल मे अड्मिशन आदि समेत कई तरहे के कार्यों मे किया जाता है। आधार कार्ड मे आपका नाम और, जन्म तिथि, आधार नंबर, फोटोग्राफ और बायोमेट्रिक डाटा जैसी जरूरी जानकारी मोजूद होती है। यह दस्तावेज़ भारत मे किसी भी वयक्ति की पहचान होता है। सभी नागरिक किसी भी उम्र मे इसके लिए Apply कर सकते है।

जैसा की आप सभी जानते हैं की आधार कार्ड से मोबाईल नंबर का लिंक होना कितना आवश्यक होता है, लेकिन क्या आप जानते है आपके आधार कार्ड से कितने नंबर लिंक है, और क्या आप यह भी जानते है की आपके आधार कार्ड से कोनसा सिम लिंक है,और यदि कोई नंबर या सिम आपका बंद या खोया जाता है तो आप इस नंबर को कैसे अपने आधार कार्ड से हटा सकते है, और उसकी जगह कैसे आप अपना नया नंबर ऐड कर सकते है, आज मे आपको इस पोस्ट मे यही बताने वाला हूँ पोस्ट के साथ बने रहे ।

आधार कार्ड से नंबर को लिंक क्यूँ करते है। 

आपको आपकी जानकारी के लिए बात दूँ की बिना मोबाइल नंबर के कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड के लिए अप्लाइ नहीं कर सकते। इसी वजह से सभी के आधार कार्ड से मोबाईल नंबर लिंक कराया जाता है। एक व्यक्ति अपने जीवन मे आधार कार्ड से 9 सिम ले सकता है।

आधार कार्ड

कैसे पता करे कितने नंबर आधार से लिंक है। 

यदि आप यह जानना चाहते है की आपके आधार कार्ड से आपके कितने मोबाईल नंबर लिंक है, तो आप इस सिम्पल प्रोसेस से जान सकते है।

आधार कार्ड से जुड़े आपके मोबाईल नंबर को पता लगाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम यक पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल की हेल्प से आप अपने आधार कार्ड से जुड़े सभी नंबरों का बहुत आसानी से पता लगा सकते है। और यदि आपका नंबर खो गया है तो आप उसे अपने आधार कार्ड से हटा भी सकते है।

  • सबसे पहले आपको (tafcop.dgtelecom.gov.in) वेबसाईट पर जाना है।
  • अब आपके सामने वेबसाईट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको वहाँ अपना मोबाईल नंबर डालना है।
  • अब आपको सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
  • अब आपको ओटीपी डाल देना है।
  • फिर पोर्टल पर साइन इन करे।
  • अब आप अपने वो सभी नंबर यहाँ पर देख सकते है जो आपके आधार कार्ड से लिंक है।

कैसे हटायें अपने आधार कार्ड से लिंक नंबर। 

यदि आपको लगता है की मेरे आधार कार्ड से बहुत सारे नंबर लिंक है या एक से ज्यादा नंबर लिंक है तो आप यहाँ केवल एक का इस्तेमाल कर सकते है और बाकी के नंबरों को हटा सकते है।

इसके लिए आपको इस प्रोसेस से गुजरना होगा, जो कुछ इस प्रकार है।

  1. सबसे पहले तो आपको ऑफिसियल वेबसाईट (tafcop.dgtelecom.gov.in) पर जाना है।
  2. अब आपको यहाँ आपको होम पेज पर ही अपना नंबर डालना है।
  3. अब आपको ओटीपी सेंड करना है।
  4. अब आपको ओटीपी डाल देना है।
  5. अब आपको अपने पोर्टल पर साइन इन करना है।
  6. अब आपके सामने वो सभी नंबरों की लिस्ट आ जाती है जो आपके आधार कार्ड से लिंक है।
  7. अब आपको जो नंबर हटाना है उसे सिलेक्ट करना है।
  8. और अब आपके सामने एक ऑप्शन आता है रिपोर्ट का आपको उसपर क्लिक कर देना है।
  9. आपके द्वारा सिलेक्ट किये गए नंबरों की जांच होने के बाद इन्हे लिस्ट से हटा दिया जाएगा।

तो दोस्तों कुछ इसी तरीके से आप अपने आधार कार्ड जुड़े लिंक नंबर को बड़ी ही आसानी से हटा सकते है। आशा करता हूँ की आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी होगी और आप अब यह भी सिख गए होंगे की आधार कार्ड से लिंक नंबर को कैसे हटायें, यदि आपको कोई प्रॉब्लेम आती है या आप हमे अपनी कोई राय देना चाहते है तो आप हमे कमेन्ट करके जरूर बताए, और आप हमे फॉलो भी कर सकते है,

Facebook, Instagram, Twitter, पर।

Thankyou.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button