Biography

बाबा बागेश्वर की धूम… हर जगह हिंदू हिंदुत्व की गूंज|बागेश्वर धाम|धीरेंद्र शास्त्री

बाबा बागेश्वर|बाबा बागेश्वर धाम

नमस्कार दोस्तों।इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं बाबा बागेश्वर धाम अर्थात धीरेंद्र शास्त्री जी के बारे में अपने दुखों का निवारण चाहते है तो हमारी पोस्ट को अवश्य देखें

बागेश्वर धाम

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में स्थित “बागेश्वर धाम”, जो हनुमान जी की दिव्यता के लिए देश – विदेश में प्रसिद्ध है। कई तपस्वियों की दिव्य भूमि है बागेश्वर धाम, जहां लोगों को बालाजी महाराज की कृपा और आशीर्वाद दर्शन मात्र से ही मिल जाते हैं। यहां बालाजी महाराज एक अर्जी के माध्यम से सुनते हैं आपकी समस्या और धाम के पीठाधीश्वर पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज, जिसे दुनिया बागेश्वर धाम सरकार के नाम से संबोधित करती है, के माध्यम से समाधान करवाते हैं।

धाम या फिर धाम में लगने वाले पूज्य गुरुदेव के दिव्य दरबार के बारे में जानकारी या फिर बागेश्वर धाम सरकार के आगामी कार्यक्रम की जानकारी हासिल करने के लिए धाम के कॉन्टेक्ट नंबर पर बात करके भी हासिल कर सकते हैं।

 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से भी जाना जाता है,भारत के मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं।

वह छतरपुर के बागेश्वर धाम में कथा वाचन करते हैं। हालाकि, उन पर लोगों को बरगलाने के लिए मानसिकता का इस्तेमाल करने के आरोप लगते रहे है।

 

नाम- पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

जन्म – 4 जुलाई 1996

स्थान- छतरपुर,मध्यप्रदेश,भारत

धर्म- हिन्दू

राष्ट्रीयता- भारतीय

परिवारउनका जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में एक गर्ग(ब्राम्हण) में हुआ था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गर्ग का बचपन उनके ही गांव में बीता है। वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से प्राप्त की। अपने बचपन में आस-पास के गाँवों में वे दान मांगकर,रामचरितमानस और सत्यनारायण कथा सुनाकर जीविकोपार्जन करते थे। वर्तमान में वह अविवाहित हैं परन्तु शीघ्र ही विवाह करने का विचार कर रहे हैं।

उन्होंने ये भी बताया की जयाकिशोरी उनकी बहन हैं तथा उनके और जयाकिशोरी के विवाह की खबर अफवाह मात्र है।

आध्यात्मिक जीवन- कृष्ण शास्त्री का जन्म और पालन-पोषण एक हिंदूगर्ग ब्राह्मण परिवार में हुआ, जहां उनके पिता एक पुजारी के रूप में काम करते हैं। कथित तौर पर धीरेंद्र शास्त्री जी को भगवान हनुमान ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर बनने और समाज सेवा के लिए काम करने का निर्देश दिया था।

उनके अनुसार न ही वो किसी देवता के अवतार हैं न ही वो कोई तांत्रिक हैं, मात्र एक साधारण मानव हैं जिनके पास हनुमान जी और सन्यासी बाबा के आशीर्वाद से सिद्धियां प्राप्त हैं।

वे इन शक्तियों को जनकल्याण और मानव सेवाहितार्थ काम में लेते है और उनकी मानसिक ,शारीरिक समस्याओ का निदान करते है। पंडित धीरेंद्र जी शास्त्री के द्वारा बागेश्वर धाम की सेवा 3 पीढ़ियों से की जा रही है।

संपत्ति- शास्त्री जी के अनुसार उनके पास निजी संपत्ति के रूप में एक मोटरसाइकिल हैं उसके अलावा जितने भी दान दक्षिणा इत्यादि प्राप्त होता है वह सेवा में उपयोग होता है | उनके अनुसार उन्होंने नौ एकड़ जमीन खरीदी है।

जिसपर वह कैंसर अस्पताल का निर्माण कर रहे हैं। धाम में आया दान मंदिर विस्तार , जन कल्याण कार्य जैसे कन्याओ का विवाह , रोगों के निदान के लिए और अन्नपूर्णा भंडारा में लगाया जाता है।

शुक्रवार को कानपुर में होगे धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री  शुक्रवार को कानपुर आएंगे यहां दो स्थान पर रुकने के बाद वे कानपुर देहात के लिए रवाना होगे गुरुवार को उनकी यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम जारी होगा।

जन सेवा समिति, छतरपुर की ओर से नितेंद्र चौबे ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के शुक्रवार को आने का पूरा कार्यक्रम जारी किया है।

कार्यक्रम के अनुसार वह रात 3 बजे बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर शुक्रवार सुबह 8 बजे कैंट स्थित मंटोरा हाउस पहुचेगे यहां से सुबह 10 बजे अशोक नगर स्थित सुशील शुक्ला के आवास पर जाएंगे।

यहां से 11 बजे रवाना होकर 12 तने कानपुर देहात स्थित पवन तनय आश्रम भाऊपूर रेलवे क्रासिंग कानपुर देहात पहुंचेंगे। यहां से 2बजे छतरपुर के लिए रवाना हो जाएंगे कानपुर और कानपुर देहात के कार्यक्रम के लिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को z plus security दी जाएगी।

बाबा जान लेते है मन की बात

 

बागेश्वर धाम के

धीरेंद्र शास्त्री

को अब कौन नहीं जानता है. पाकिस्तान तक उनके वीडियो देखे जा रहे हैं. काफी समय से वह सुर्खियां बटौर रहे है।

कोई उन्हें चमत्कारी बाबा कहता है तो कोई उनके दरबार को अंधविश्वास से जोड़ता है इन सबके बीच बाबा ने एबीपी न्यूज के सामने अपनी सारी बातें रखी और यह भी बताया कि वह कैसे लोगों के मन की बात जान लेते हैं।

बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि वह किस तरह से लोगों के मन की बात जान लेते हैं।उन्होंने कहा कि कला और दरबार दोनों में जमीन आसमान का फर्क है।

कांच और मणि दिखाई देने में एक जैसे हो सकते हैं, लेकिन दोनों का वजन अलग होता है. कांच चमकदार मणि की तरह हो सकता है।

लेकिन मणि की तरह लीला नहीं कर सकता न ही मणि के मूल्य में बिक सकता है. यानी उनके दरबार को जादू कहने वालों में बहुत फर्क है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button